AHC AHCRE Result Direct Link: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

AHC AHCRE Result Direct Link: NTAA ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षार्थी exams.nta.ac.in/AHCRE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणामों को देख सकते हैं।


AHC AHCRE Result Direct Link

AHCRE Group C and Group D Results: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किया है। परीक्षार्थी exams.nta.ac.in/AHCRE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके अपने परिणामों को देख सकते हैं। वेबसाइट पर ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप सी क्लेरिकल कैडर, ग्रुप डी कैडर, स्टेनोग्राफर इंग्लिश और हिंदी के पदों के परिणामों के लिंक हैं। पास हुए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, लिंग, एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर पीडीएफ फाइल में देख सकते हैं। परिणामों के साथ अंतिम रिपोर्ट भी जारी की गई है।


जिला अदालतों में 3306 पदों पर भर्ती

आपको बता दें कि 4 जनवरी और 5 जनवरी 2025 को राज्य की जिला अदालतों में 3306 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। 4 जनवरी को ड्राइवर ग्रेड IV की भर्ती सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक, ग्रुप सी क्लेरिकल कैडर की भर्ती दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक, स्टेनो ग्रेड III की भर्ती सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक और ग्रुप डी की भर्ती दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक हुई।

अक्टूबर 2024 में इस भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीयकृत भर्ती कार्यक्रम 2024-25 के तहत जिला न्यायालयों में सी व डी श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 3306 में 1639 पद श्रेणी घ के हैं, जबकि बाकी श्रेणी ग के हैं।


Result Direct Link

AHC AHCRE Result Direct Link

AHC AHCRE Result Direct Link

फाइनल आंसर-की
ड्राइवर ग्रेड-IV
ग्रुप सी (क्लेरिकल कैडर)
ग्रुप डी कैडर
स्टेनो इंग्लिश
स्टेनो हिंदी


Disclaimer

connectingnews.com पर उपलब्ध सभी जानकारी, सामग्री, और सेवाएँ केवल सामान्य जानकारी और सूचना के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। कृपया ध्यान दें कि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी सटीकता, पूर्णता, विश्वसनीयता या किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं है, और हम इसके उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रकार की क्षति या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment